Nature Nature

Over Exercise भी ठीक नहीं, इन 5 गंभीर समस्याओं का बन सकती है कारण

Nature

समाचार गढ़, 27 मई, श्रीडूंगरगढ। कुछ लोगों को आपने जिम में देखा होगा कि बहुत अधिक एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अत्यधिक एक्सरसाइज करने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी घट सकती है।

अत्यधिक व्यायाम करने से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं, जिनमें हड्डियों में दर्द और इम्यूनिटी पर नकारात्मक असर शामिल हैं। ओवरट्रेनिंग या अत्यधिक व्यायाम करने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती है, आज इसी पर बात करेंगे।

स्ट्रेस फ्रैक्चर

अत्यधिक व्यायाम से हड्डियों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिसके कारण स्ट्रेस फ्रैक्चर हो सकते हैं। यानी कि बहुत छोटे-छोटे फ्रैक्चर, जो गंभीर चोटों में बदल सकते हैं।

कैल्शियम की कमी

अत्यधिक व्यायाम के कारण शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जो मजबूत हड्डियों के लिए आवश्यक है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

इम्यूनिटी होती है कमजोर

अत्यधिक व्यायाम से हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। ओवरट्रेनिंग से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो इम्यून सिस्टम को दबा सकता है।

ऊर्जा की कमी

अत्यधिक व्यायाम से शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। यह ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम का संकेत हो सकता है।

नींद की समस्याएं

अत्यधिक व्यायाम से नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे अनिद्रा जैसी समस्या हो सकती हैं। नींद की कमी मेंटल हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं मानी जाती।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    🔥 ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट 📉 बाजार का हाल (सोमवार, 13 अप्रैल) सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए भारी…

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights