Nature Nature

अघोरी नृत्य ने विधायक सहित सबको वीडियो बनाने के पर किया मजबूर, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिक, शानदार रहा स्थापना दिवस का आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 26 मई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में गौरव पथ रोड पर श्रीडूंगरगढ़ का 143वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के निवासी व प्रवासियों ने इस आयोजन में पहुंचकर खूब लुफ्त उठाया। श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार रात 9 बजे भजन गायक हनुमान कुदाल ने गणेश वंदना के साथ श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत की। जिसके बाद एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी शानदार व जानदार प्रस्तुतियां देकर क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया।

इससे पहले आयोजन में उपस्थित अतिथियों का समिति सदस्यों साफा, दुपट्टा व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया गया। आयोजन में विश्व प्रसिद्ध करणी कथा वाचक महंतश्री डॉ. करणीप्रताप सिंह व श्रीमद्भागवत कथाचार्य भाईश्री संतोष सागर का पावन सान्निध्य रहा।

आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय ट्रंपपेट प्लेयर अमीर भियाणी, कॉमेडियन राजवीर राज, हास्य कवि हरीश हिन्दुस्तानी व केसरदेव मारवाड़ी, कॉमेडियन गौतम पारीक (गौटी) व मिस मूमल 2023 गरिमा विजय, मिस मूमल 2024 पारूल विजय की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां सुनकर व देखकर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे आयोजन सभा को गुंजायमान कर दिया। समारोह में राधा हिन्दुस्तानी, भवई नृत्य ने सबका मन मोहा।

आयोजन का मुख्य आकर्षण शिव शक्ति संकीर्तन मण्डल, दिल्ली का अघोरी नृत्य ने एक-एक युवा-युवती व महिला पुरूष को खड़े होकर वीडियो बनाने पर मजबूर कर दिया। यहां तक कि विधायक ताराचन्द सारस्वत को भी अघोरी नृत्य इतना पंसद आया कि वे खुद अपने फोन से वीडियो बनाने पर मजबूर हो गए। विधायक सारस्वत ने इस दौरान भगवान शिव का वेश धारण किए युवक के साथ फोटो भी खिंचवाई। मंच संचालन एंकर डॉ. खुशबू कपूर व ओमप्रकाश गांधी ने किया।

इस आयोजन में क्षेत्र में क्षेत्र के प्रबुद्धजन विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भीखमचन्द पुगलिया, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्षा सुशीला पुगलिया, साहित्यकार श्याम महर्षि, डॉ. चेतन स्वामी, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, पूर्व चैयरमैन शिव स्वामी, पूर्व चैयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, कुम्भाराम घिंटाला, महेश राजोतिया, एडवोकेट ललित कुमार मारू,शिव तावणियां सहित पत्रकार शामिल हुए। आयोजन समिति के जुड़े संरक्षक विजयराज सेठिया, अध्यक्ष संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष बोहरा, दीनदयाल माली, रामप्रताप सारस्वत, रणजीत पारीक, विमल भाटी, मनोज डागा, गोविन्द सारस्वत, मुलचंद स्वामी, राकेश चूरा, दीपक पांडियां, परमेश्वर सुथार, शेरसिंह, के.के. जांगिड़ आदि ने तमाम व्यवस्थाएं संभाली। आयोजन समिति ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया। इस दौरान आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने भी व्यवस्था संबंधी कमान संभाली।

ये रहे आयोजन के सहयोगी
समाचार गढ़, 26 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुए आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया, जतन पारख, मोहनलाल सिंघी, जुगलकिशोर तावणियां, सुमती पारख, बृजलाल तावणियां, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद विनोद गिरी गुसांई,  जगदीश प्रसाद पुत्र रूपचंद मूंधड़ा, ए.जी. मिशन स्कूल के संचालक रजनीश कौशिक, सलीम बहेलिया, विनोद गुरावा का रहा।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights