Nature Nature

बीकानेर में एयर स्ट्राइक की सूचना से मचा हड़कंप, सायरन बजते ही अलर्ट हुआ पूरा सिस्टम

Nature

समाचार गढ़ 25 अप्रैल 2026 बीकानेर। शहर में गुरुवार सुबह अचानक सायरन बजने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर जैसे ही सायरन गूंजा, लोग घबरा गए और एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे। दरअसल, यह एक मॉक ड्रिल थी, जिसमें एयर स्ट्राइक की काल्पनिक स्थिति बनाकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया।

मॉक ड्रिल के तहत Indian Oil Bottling Plant में एयर स्ट्राइक के बाद बम धमाके और आग लगने का सीन तैयार किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां श्रीगंगानगर रोड स्थित प्लांट की ओर तेजी से रवाना हुईं। पहले से खुले गेट के चलते दमकल वाहन बिना देरी के अंदर पहुंच सके।

इस दौरान बीछवाल और मुरलीधर व्यास नगर स्थित फायर स्टेशनों से भी दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सूचना मिलने से घटनास्थल तक पहुंचने में लगे समय का विशेष रूप से आकलन किया गया, ताकि आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता को बेहतर बनाया जा सके।

मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। वहीं PBM Hospital में काल्पनिक घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई और उनकी एंट्री से इलाज शुरू होने तक का समय रिकॉर्ड किया गया।

हाल ही में पचपदरा रिफायनरी में आग की घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी के तहत बीकानेर में यह मॉक ड्रिल आयोजित कर आपदा से निपटने की तैयारियों, संसाधनों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का परीक्षण किया गया।

  • Related Posts

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। करधनी इलाके की गोविंद बाटिका में 40 वर्षीय…

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण में 162 निकायों के लिए मतदान खत्म होते ही अब दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने बोर्ड बनाने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights