Nature Nature

जयपुर में आज महा-मुकाबला: राजस्थान बनाम हैदराबाद, कौन मारेगा बाज़ी?

Nature

समाचार गढ़ 25 अप्रैल 2026 जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान पर सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी, जहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों के धाकड़ सलामी बल्लेबाज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, हैदराबाद के ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं, लेकिन पिछले चार मैचों में हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में राजस्थान को अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

हैदराबाद की टीम को कप्तान पैट कमिंस के जुड़ने से मजबूती मिली है। वहीं राजस्थान की गेंदबाजी इकाई में जॉफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

जयपुर के दर्शकों को इस मुकाबले में चौकों-छक्कों की बारिश और रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है।

  • Related Posts

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तिसगांव इलाके की खावड़ा हिल पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights