Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में दूषित पेयजल की सप्लाई से हड़कंप, आमजन के स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में दूषित पेयजल की सप्लाई से हड़कंप, आमजन के स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़
समाचार गढ़ | श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कई मोहल्लों में इन दिनों दूषित पेयजल की सप्लाई की गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। बिग्गा बास, गुमान जी चक्की के पास रहने वाले रामचंद्र छापोला द्वारा समाचार गढ़ को भेजी गई तस्वीरों में नलों से आ रहा गंदा व बदबूदार पानी साफ तौर पर देखा जा सकता है।
स्थानीय रामचंद्र छापोला ने बताया कि केवल उनके क्षेत्र ही नहीं, बल्कि कस्बे के अधिकांश हिस्सों से इस तरह की दूषित-गंधला पानी सप्लाई की जानकारी मिल रही है। लोगों का आरोप है कि जलदाय विभाग द्वारा रात के समय पानी की सप्लाई की जाती है, ताकि आमजन को इसकी गुणवत्ता का सही अंदाजा न लग सके। सूचना के अनुसार मैन होद में गंदगी होने के कारण यह सप्लाई हो रही है। खबर यह भी है कि कुछ दिन पहले एक नया ट्यूबवेल चालू किया गया था जिसकी सप्लाई पिछले दो-तीन दिन से की जा रही है। घरों में गोंधल पानी आने की वजह मिट्टी व लाइन में जड़ो की वजह से पानी का रंग गंधला जैसा है।
लेकिन ऐसे दूषित से दिखने वाले पानी की सप्लाई से कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही डायरिया, उल्टी-दस्त, पेट संक्रमण जैसी बीमारियों को न्योता दे सकती है। जलदाय विभाग की यह कार्यप्रणाली सीधे तौर पर आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो और कस्बे को शुद्ध व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला CEO मिल गया है। ट्रस्ट की बैठक में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को CEO नियुक्त करने के…

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबारी सत्र की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights