Nature Nature

3 अक्टूबर को मनाई जाएगी पापांकुशा एकादशी, जानिए पूजा विधि और महत्व

Nature

पापांकुशा एकादशी 2025 : विष्णु-लक्ष्मी पूजन से मिलते हैं अक्षय पुण्य

समाचार गढ़, 2 अक्टूबर 2025। सनातन धर्म में पापांकुशा एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे करने से व्यक्ति को जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान, जयपुर-जोधपुर के निदेशक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, इस वर्ष पापांकुशा एकादशी व्रत 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आता है।

एकादशी तिथि

आरंभ : 2 अक्टूबर, शाम 07:10 बजे

समाप्ति : 3 अक्टूबर, शाम 06:32 बजे

व्रत तिथि : सूर्योदय के आधार पर 3 अक्टूबर

पूजा विधि

डॉ. व्यास ने बताया कि व्रती को प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु के समक्ष व्रत संकल्प लेना चाहिए। घर अथवा मंदिर में लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा स्थापित कर पंचामृत से स्नान कराएं, पीले फूल अर्पित करें और तुलसी पत्र चढ़ाना न भूलें।
शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाकर सात या ग्यारह बार परिक्रमा करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

जाप के लिए मुख्य मंत्र

ॐ नमो नारायणाय नमः

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्

ॐ विष्णवे नमः

महत्व व फल

पद्मपुराण के अनुसार पापांकुशा एकादशी का व्रत हजार अश्वमेघ यज्ञ और सौ सूर्ययज्ञ के समान फल देने वाला माना गया है।
इस दिन स्वर्ण, तिल, गौ, अन्न, वस्त्र, जल, भूमि, जूते और छाता आदि का दान करने से यमराज का भय समाप्त होता है।
इस रात्रि को जागरण करने वाले भक्त को स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।

तुलसी पूजन का विशेष महत्व

तुलसी माता को भगवान विष्णु की प्रिय पत्नी माना जाता है। एकादशी पर तुलसी पूजन करने से दुखों का नाश होता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता स्वयं निर्जला व्रत करती हैं, इसलिए उनके पत्ते तोड़ना वर्जित है। यदि भोग में तुलसी दल अर्पित करना हो तो उसे एक दिन पूर्व तोड़ लें।

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights