Nature Nature

गहलोत के राज्य में एक बार फिर पेपर लीक

Nature

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पेपर लीक में नया विश्व रिकॉर्ड बनायेगी। लगातार हो रहे पेपर लीक प्रकरण से यही लग रहा है कि सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है।

राजस्थान में कोई एग्जाम हो और उसका पेपर लीक न हो ये बड़ा सवाल है ?

अब सीएम अशोक गहलोत के राज्य में पेपर लीक होना आम बात हो चुकी है। पेपर लीक का ताजा मामला अजमेर से आया है। जहां एमडीएस यूनिवर्सिटी में फिजिक्स और बॉटनी के थर्ड ईयर के पेपर लीक होने की सूचना मिली है.

एग्जाम के 15 मिनट पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर आ गया। पेपर लीक की घटना के बाद एसडीएस यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है।एसडीएस यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच में जुट चुका है।

अब तक ये पेपर हो चुके है लीक…
बिजली विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 2022 ऑनलाइन हुई थी।इस परीक्षा में पेपर लीक को लेकर काफी बवाल मचा था। इसमें 6 केंद्रों की परीक्षा रद्द हुई थी।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 14 मई 2022 को हुआ था। दूसरी पारी का पेपर वायरल होने पर इसे रद्द कर पुन: परीक्षा आयोजित की।
वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन राजस्थान चयन बोर्ड ने 12 नवंबर 2022 को किया था, लेकिन पेपर के विकल्प सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से इस पारी की परीक्षा को बोर्ड ने रद्द किया।
हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक होने के बाद रद्द किया।
सेकंड ग्रेड 2022 का पेपर भी लीक होने की वजह से रद्द हुआ था.
लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को हुआ और पेपर लीक होने के चलते रद्द किया।
JEN सिविल डिग्रीधारी भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन 6 दिसंबर 2020 को हुआ था जिसे एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने रद्द कर दिया।
रीट लेवल 2 परीक्षा 2021 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 सितंबर को आयोजित की गई थी. यह पर्चा भी लीक हो गया और करीब 4 माह बाद सरकार ने पेपर लीक मानते हुए रद्द कर दिया।
मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द करते हुए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन करवाया।
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018, 11 मार्च को लीक हुआ और 17 मार्च को परीक्षा रद्द की।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

समाचार गढ़ 26 जून 2026, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई अहम खुलासे सामने…

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights