Nature Nature

अवैध शराब की सप्लाई, ड्राईवर गिरफ्तार

Nature

श्रीगंगानगर। पंजाब से गुजरात लेकर अवैध शराब की सप्लाई करने जा रहे ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कैंटर और शराब भी जब्त की है। ड्राइवर बाड़मेर का रहने वाला है। मामला श्रीगंगानगर के सादुलशहर का है। कार्रवाई मंगलवार देर रात की गई।पुलिस को शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। इस पर पतली चैकपोस्ट पर सीआई रघुवीर सिंह बीका जाब्ते सहित पतली चैक पोस्ट पहुंचे। यहां पंजाब की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई दिया। ड्राइवर को कैंटर रोकने के लिए इशारा किया। पुलिस के देखकर ड्राइवर घबरा गया। कैंटर में भरे माल के बारे में पूछताछ करने पर ड्राइवर कोई जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस टीम ने तलाशी शुरू कर दी। पीछे के हिस्से में जांच की तो वहां शराब की पेटियां भरी दिखाई दी। इस पर ड्राइवर को कैंटर सहित थाने लाया गया। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।ड्रााइवर रावताराम (37 ) पुत्र दलाराम बाड़मेर जिले के बींझराड़ थाना क्षेत्र के गांव बींजासर का रहने वाला है। उसने यह शराब पंजाब से लोड करवाने की बात कही। उसने बताया कि वह यह शराब गुजरात लेकर जा रहा था। उससे अभी शराब के मालिक तथा इसे लोड करवाने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शराब की कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है।

Related Posts

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights