समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव ऊपनी निवासी कानाराम जाट ने अपनी फैक्ट्री से मूंगफली दाने के चोरी होने का मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने पुलिस काे बताया कि उसकी फैक्ट्री झंवर बस स्टैंड के पास है। वह मूंगफली के दाने निकलने का काम करता है। 6 जनवरी की सुबह 10 बजे वह फैक्ट्री पहुंचा ताे देखा वहां से मूंगफली दाने के कट्टे गायब है। फैक्ट्री के पीछे जाकर देखा ताे वहां पर दाने बिखरे हुए थे। पिकअप गाड़ी के पहियाें के साथ ही आठ-दस आदमियों के पैरों के निशान भी थे। पीड़ित ने बताया कि 212 कट्टों में भरे हुए 9540 किलोग्राम मूंगफली के दाने चाेर चुरा ले गए।











