Nature Nature

श्री डूंगरगढ़, खारड़ा, सातलेरा, बिग्गा सहित कई गांवों से पैदल यात्री संघ होंगे रवाना, तैयारियां जोरों पर

Nature

समाचार गढ़, श्री डूंगरगढ़, 14 अगस्त 2025
(गौरी शंकर सारस्वत, सातलेरा) भादवे का महीना लगते ही अनेक पैदल यात्री संघों ने कमर कसते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस माह के आरंभ होते ही भक्तों में हर्ष और उमंग का माहौल नजर आने लगता है। रामदेवरा, झोरड़ा, खाटू श्याम जी, दादोजीधाम, पूनरासर सहित कई पैदल यात्री संघों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

श्री डूंगरगढ़ से जहां कई पैदल यात्री संघ रामदेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे, वहीं कई पैदल जातरू पूनरासर व खाटू श्याम जी के लिए रवाना होंगे। श्री डूंगरगढ़ के आड़सर बास से मोरवीनन्दन पैदल यात्री संघ 27 अगस्त को शाम 3:15 बजे गाजे-बाजे सहित जुलूस के साथ खाटू नरेश के दर्शन के लिए रवाना होगा।

आसपास के सबसे बड़े संघों में खारड़ा गांव से झोरड़ा पैदल यात्री संघ मस्त मंडल बाबा हरिराम जी महाराज के दर्शनार्थ 23 अगस्त को विशाल जुलूस के साथ रवाना होगा। इस संघ में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल होंगी। संघ की रवानगी को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

इसी प्रकार, समीपवर्ती गांव सातलेरा से भी रामदेवरा और सर्पों के देव बाबा हरिराम जी महाराज की धाम झोरड़ा के लिए पैदल यात्री संघों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामदेवरा मस्त मंडल संघ में कई पैदल यात्री शामिल होंगे, वहीं झोरड़ा पैदल यात्री संघ ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बिग्गा गांव से भी बड़ी संख्या में भक्त रामदेवरा के लिए पैदल रवाना होंगे। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों से पैदल यात्री संघ विभिन्न देव स्थलों के दर्शनार्थ प्रस्थान करेंगे। सभी संघों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights