Nature Nature

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सत्यापन से वंचित पेंशनर्स को करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन

Nature

समाचार गढ़, 18 मार्च। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सत्यापन से शेष पेंशनर्स को आगामी 31 मार्च तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना वार्षिक सत्यापन करवाना होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में जिले के कुल 2 लाख 64 हजार 29 पेंशनर्स हैं। इनमें 1 लाख 91 हजार 196 वृद्वजन पेंशनर्स, 55 हजार 70 विधवा पेंशनर्स, 16 हजार 903 विशेष योग्यजन पेंशनर्स तथा 860 कृषक वृद्धजन सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 23 हजार 108 (84.49 प्रतिशत) पेंशनर्स द्वारा अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में 55 हजार 606 (81.66 प्रतिशत) एवं ग्रामीण क्षेत्र मे 1 लाख 67 हजार 502 (85.49 प्रतिशत) पेंशनर्स का सत्यापन हुआ है। वहीं 40 हजार 921 पेंशनर्स (शहरी क्षेत्र में 12 हजार 485 एवं ग्रामीण क्षेत्र मे 28 हजार 436) ने अब तक सत्यापन नहीं करवाया है। इन्हें 31 मार्च तक सत्यापन करवाना जरूरी है।
पंवार ने बताया कि वार्षिक भौतिक सत्यापन से लम्बित पात्र पेंशनर्स मे से सर्वाधिक बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के 10 हजार 330, पंचायत समिति बीकानेर के 3 हजार 961, कोलायत के 2 हजार 182, लूनकरनसर के 2 हजार 928, नोखा के 4 हजार 283, पांचू के 3 हजार 857, पूगल के 2 हजार 463 एवं श्रीडूंगरगढ़ के 4 हजार 140 पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन लम्बित है।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों यथा-ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारियो को निर्देशित किया है कि फील्ड लेवल के सभी अधीनस्थ कार्मिकों को इस कार्य में लगाकर पात्र पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन और अधिक से अधिक लोगो तक इसकी पहुंच सुनिष्चित करवाएं।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights