Nature Nature

लोग ऐसे गलत खा रहे हैं देसी घी, इसलिए बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल, ये है एकदम सेफ तरीका

Nature

समाचार गढ़, 2 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। सदियों से भारतीय रसोई में घी इस्तेमाल हो रहा है। अगर इसे कंट्रोल में खाया जाए तो यह एक बेहतरीन स्वाद देता है और साथ ही कई तरह के न्यूट्रिशन प्रदान करता है। रोटी, दाल और करी से लेकर लड्डू और हलवा जैसी त्यौहारी मिठाइयों की सबसे जरूरी सामग्री घी है।

भारत में घी का उपयोग लंबे समय से होता आ रहा है, लेकिन अक्सर हेल्थ फ्रीक इसे लेकर स्ट्रेस में रहते हैं। उन्हें लगता है कि इसमें शामिल हाई सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की वजह से वो बीमार हो जाएंगे। ऐसा कहा जाता है कि घी में कुछ जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

घी खाने से क्या मिलता है?

घी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड समेत जरूरी फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सेल मैंब्रेन को बनाए रखने और सोचने समझने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए बेहद आवश्यक हैं। यह फैट शरीर के दर्द को कम करने और आपको सेहतमंद बनाने में मदद कर सकता है।

पेट के लिए संजीवनी

घी के ब्यूटिरिक एसिड जैसे गुण आंतों में इम्यून सेल्स को पैदा करने में मदद करते हैं और शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। घी में लिनोलेनिक फैटी एसिड (ओमेगा-3 फैटी एसिड) होता है, यह शरीर के दर्द को ठीक करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। इसलिए यह अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

आयुर्वेद में घी खाने के फायदे

सात्विक भोजन है घीडायजेस्टिव एंजाइमों बढ़ाकर डायजेशन में सुधारहर्बल दवाओं का इस्तेमाल बेहतर बनाता है’ओजस’ को बढ़ाने में मददगारताकत बढ़ाने और शरीर को बीमारियों से बचानेविटामिन ए, डी, ई और के जैसे आवश्यक विटामिनकैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज

देसी घी खाने का सही तरीका

फायदों के बावजूद घी सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल का एक स्रोत है। ऐसे में इसकी अधिक मात्रा चिंता बढ़ा सकती है। घी के सेवन को नियंत्रित करने के कई तरीकों में से एक तरीका इसके सेवन की मात्रा को कम करना हो सकता है। इसका लाभ उठाने का एक और तरीका यह है कि आप कम कोलेस्ट्रॉल वाला घी अपनाएं।

लो कोलेस्ट्रॉल एडजॉर्पशन

बनाने के प्रोसेस के दौरान ‘लो कोलेस्ट्रॉल एडजॉर्पशन’ जैसे फूड प्रोसेस से ग्राहकों के पास अब स्वाद या लाभों से समझौता किए बिना भी पारंपरिक घी का सेवन करने का एक बेहतर ऑप्शन मौजूद है। तकनीक की इस प्रगति ने उत्पादकों को इसके बेहतरीन स्वाद को खोए बिना कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को काफी कम करने में मदद की है।डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights