Nature Nature

ग्राम पंचायत जैसलसर में पौधरोपण और पौधा वितरण महाअभियान हुआ शुरू, विधायक व राज्यमंत्री मौजूद

Nature

समाचार गढ़, 28 जुलाई 2024। कल से ग्राम पंचायत जैसलसर में पौधरोपण और वितरण का महाअभियान को गांव जैसलसर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ताराचंद सारस्वत,विधायक डूंगरगढ़,रामगोपाल सुथार , अध्यक्ष विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड (राज्य मंत्री), विनोद गिरी गुसाईं जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा बीकानेर देहात और गांव के सम्मानित बुजुर्ग नागरिक गणों और युवा साथियों के द्वारा पौधारोपण करके भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान ” के माध्यम से शुरू किया गया । गांव के जागरूक युवा और सामाजिक कार्यकर्ता और महाअभियान संयोजक मनीष गिरी ने बताया हमारी ग्राम पंचायत में पेड़- पौधों की संख्या में कमी और पर्यावरण में बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए हमने अनेक पौधरोपण अभियानों से सिख लेकर यह निश्चय किया की हम भी मिलकर अपनी ग्राम पंचायत को हरित ग्राम पंचायत बनाने की पहल करेंगे, इस लिए हमने बीकानेर नर्सरी से 2100 पौधे खरीदकर पूरी ग्राम पंचायत के तीनों गांव जैसलसर, अभयसिंहपुरा और सातलेरा में प्रत्येक घर – घर जाकर 2 , 2 पौधों का वितरण करेंगे और पंचायत वासियों को उन पौधों को पेड़ बनाने की जिम्मेदारी और संकल्प देंगे हम सब मिलकर इन पौधों को पेड़ बनाकर हमारी ग्राम पंचायत को हरित ग्राम पंचायत बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर शुरू किए गए इस महा अभियान के तहत पहले दिन जैसलसर में मनीष गिरी ने 1000 के आसपास पौधे युवा टीम के साथ मिलकर घर घर जाकर वितरण किए और उनको पेड़ बनाने की जिम्मेदारी दी और अब क्रमश अगले दो दिनों में अभयसिंहपुरा और सातलेरा में पौधों का वितरण किया जाएगा ।।
इस दौरान भाजपा के हेमनाथ जी जाखड़, महेश राजोतिया, इमरान राइन, शिव तावनिया, जगदीश गुर्जर ,भवानी प्रकाश तावनिया, भरत सुथार, खिराज नाथ अभयसिंहपुरा, पवन इंदलियाऔर गांव से ठाकुर साहब सवाई सिंह, बजरंग राम चाहर, लेखराम शर्मा , नानू गिरी, भंवर लाल नाई, भंवर लाल सुथार, भेराराम मेघवाल, भंवर लाल जाखड़, उदयसिंह बीका, किशनाराम चाहर, दौलत राम नायक, शायर सिंह, ढूंकल सिंह, सत्यनारायण, छोगाराम मेघवाल, लेखराम नाई, भंवर लाल मेघवाल, लुणाराम मेघवाल, सांवत राम नायक, लेखराम चाहर, सहीराम, द्वारका प्रसाद, मुखराम गोदारा, मखन नाथ जोगी, विक्रम सिंह आदि अन्य सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights