Nature Nature

सेरूणा थाना क्षेत्र में पुलिस व बदमाश की मुठभेड़, बदमाश का एनकाउंटर!

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सैरुणा थाना क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच गुरुवार देररात को मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश को ट्रोमा सेंटर लाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जेएनवीसी थाने का हिस्ट्रीशीटर सीएडी कॉलोनी हाल आरके पुरम निवासी दीपू उर्फ दिपेन्द्र उर्फ दिपेन्द्रसिंह 27 पुत्र आसवीर सिंह राजपूत को पुलिस टीम सैरुणा थाना क्षेत्र से बीकानेर ला रही थी। इसी बीच रास्ते में बदमाश ने पुलिस की पिस्तौल छीन ली और पुलिस कर्मचारियों पर फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग हुई। पुलिस ने बदमाश दीपेन्द्र के पैर पर गोली मार कर काबू में किया।

आईजी देररात पहुंचे ट्रोमा सेंटर

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के घायल होने की सूचना पर बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद शहर के सीओ व थानाधिकारी भी ट्रोमा सेंटर पहुंच गए। पीबीएम अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त जाब्ता बुला लिया गया। बदमाश की सुरक्षा के लिए हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं।

जेएनवीसी थाने का एचएस है आरोपी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी जेएनवीसी थाने का एचएस है, जिस पर लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस सैरुणा थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर बीकानेर ला रही थी। तब यह घटना हुई। गनीमत रही कि पुलिस के किसी भी अधिकारी-जवान को गोली नहीं लगी। पुलिस ने तुरंत संभलते हुए आरोपी को जवाबी फायर कर दबोच लिया।

गोली पैर को छूकर निकली

घायल चिकित्सकों की मानें तो बदमाश दीपक के दाएं पैर में नीचे की तरफ गोली छूकर निकली है। एक्स-रे में गोली नजर नहीं आई है। इसके अलावा उसकी अन्य जांचें कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने उक्त घटनाक्रम के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है।

  • Related Posts

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट

    समाचार-गढ़ 30 जुलाई 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों की शुरुआत की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। केंद्र सरकार ने संसद में…

    बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 274 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,317 के पार, निवेशकों की ₹1.54 लाख करोड़ पूंजी घटी

    समाचार-गढ़ 30 जुलाई 2026। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार पांचवीं मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले, शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों के समर्थन और ऑटो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट

    बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 274 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,317 के पार, निवेशकों की ₹1.54 लाख करोड़ पूंजी घटी

    बाजार हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 274 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,317 के पार, निवेशकों की ₹1.54 लाख करोड़ पूंजी घटी

    बारिश बनी आफत: जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ यात्रा प्रभावित; 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

    बारिश बनी आफत: जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ यात्रा प्रभावित; 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

    दिल्ली में 24 घंटे में 3 हत्याओं से सनसनी, अशोक विहार, केशवपुरम और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग वारदातें

    दिल्ली में 24 घंटे में 3 हत्याओं से सनसनी, अशोक विहार, केशवपुरम और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग वारदातें

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला: ट्रंप की चेतावनी के बाद सैन्य कार्रवाई, कई शहरों में धमाकों की गूंज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights