Nature Nature

आचार संहिता के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती

Nature

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2023 आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पहली बार इतनी जब्ती का रिकॉर्ड बन गया है। राजस्थान के चुनाव में धनबल के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती कर रिकॉर्ड बना दिया। आचार संहिता के 13वें दिन जब्ती का आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। पिछले चुनाव में 60 दिनों में ये आंकड़ा 65 करोड़ था। प्रदेश में आचार संहिता लगने के 13 दिनों के अंदर ही करीब 111 करोड़ की जब्ती हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि आगे ये आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है। पुलिस जब्ती में करीब 15 करोड़ की अवैध शराब और करीब 38 करोड़ के मादक पदार्थ शामिल हैं। पुलिस द्वारा अवैध लेनदेन पर शिकंजा कसते हुए करीब 15 करोड़ की मुद्रा जब्त की जा चुकी है। हथियारों और सोना-चांदी के अवैध धंधे पर भी पुलिस ने पैनी नजर रखी और अब तक करीब 14 करोड़ की सोना-चांदी जब्त की जा चुकी है।प्रदेश के 650 नाकों में 250 से ज्यादा अंतर्राज्यीय नाके हैं, जहां पुलिस 24 घंटे लगातार निगरानी रख् रही है। करीब 2 हजार उड़न दस्ते दिनरात धड़पकड़ की कार्रवाई कर रहे हैं। इन उड़न दस्तों द्वारा करीब 8 करोड़ की धरपकड़ की गई है। इसमें प्रदेश के जिलों की विशेष टीम, थानों की टीम, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें सहयोग कर रही हैं।चुनाव आयोग ने विशेष व्यय क्षण आयोग प्रकोष्ठ बनाया है, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टेट पुलिस के नोडल अधिकारी विकास कुमार द्वारा कई सारे नवाचार भी किए जा रहे हैं। प्रदेश में ये पहली बार है, जब सभी नाकों की यूनिक 8 अंकीय कोडिंग की गई है जिससे निगरानी, उत्तरदायित्व निर्धारण और विश्वसनीयता कायम हुई है।

Related Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights