Nature Nature

राजस्थान CM भजनलाल शर्मा के रोड शो से दिल्ली में गरमाई सियासत, केजरीवाल से पूछ डाला ये सवाल

Nature

समाचार गढ़, 23 मई, राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने देश की राजधानी दिल्ली में रोड शो करते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था, लेकिन अब वे खुद भ्रष्टाचार के कारण जेल गए।

‘दिल्ली की माता-बहनों को सुरक्षा कैसे मिलेगी’
सीएम शर्मा ने कहा कि आप पार्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के साथ बदतमीजी की तो दिल्ली की माताओं-बहनों को सुरक्षा कैसे मिलेगी? दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन पाखंडियों को जवाब देगी। सीएम भजनलाल ने ये बयान उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर लोकसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चंदोलिया के समर्थन में दिल्ली के रोहिणी में रोड शो करते हुए दिया।  सीएम ने आगे कहा कि भारत में पिछले 10 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों से जनता का मोदी पर पूरी तरह से विश्वास कायम है। मोदी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने और आतंकवाद और नक्सलवाद को मिटाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

‘दिल्ली में 7 सीटें बड़े मार्जिन से जीतेगी बीजेपी’
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। इस पार्टी ने केवल परिवारवाद को आगे बढ़ाया है। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी से लेकर आज इस पीढ़ी तक गरीबी हटाओ का नारा दिया है, लेकिन इनका गरीब से कोई सरोकार नहीं है। इस देश में गरीब कल्याण के लिए नरेन्द्र मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं में माध्यम से गरीब की हर संभव मदद की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सभी 7 सीट भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीतेगी.’ सीएम शर्मा यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी अपने निशाने पर ले लिया।

उनके लिए केवल मुस्लिम तुष्टीकरण सर्वोपरि’
सीएम शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘आखिरकार क्यों ममता बनर्जी मुस्लिम लीग के एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहती हैं? मुसलमानों को किसी सर्वेक्षण के बिना ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने की कार्रवाई पर उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश का हम स्वागत करते है। ममता ने अब पूरे देश के सामने साबित कर दिया है कि उनकी सरकार पक्षपातपूर्ण है, वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है और पिछड़े समुदायों के हितों के विरुद्ध है। उच्च न्यायालय के आदेश का अनादर करने की ममता बनर्जी की घोषणा न्यायिक अवमानना है, जो अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. यह साबित करता है कि उन्हें लोकतंत्र की गरिमा और कानून की गरिमा का सम्मान नहीं है. उनके लिए केवल मुस्लिम तुष्टीकरण सर्वोपरि है।

‘मुस्लिम वोट बैंक को खुश करना प्राथमिकता’
सीएम ने आगे लिखा, ‘माननीय न्यायालय ने 2010 से 2024 तक पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को भी रद्द कर दिया है। ये दोनों फैसले दर्शाते हैं कि ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक रूप से तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही थी। कुल मिलाकर, स्पष्ट है कि ममता बनर्जी के लिए मुस्लिम वोट बैंक को खुश करना और मुस्लिम लीग के एजेंडे को आगे बढ़ाना ही उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights