Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से हनुमानगढ़ तक जमीन के नीचे प्रचुर मात्रा में पोटाश उपलब्ध- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम

Nature

समाचार गढ़। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से हनुमानगढ़ तक जमीन के नीचे प्रचुर मात्रा में पोटाश उपलब्ध है। पिछली सरकार इसका खनन नहीं करवा सकी लेकिन अब हमने पोटाश को क्रिटिकल माइनर घोषित करके माइनिंग में आ रही दिक्कत को दूर कर दिया है। जल्दी ही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच मीटिंग होगी, जिसके बाद खनन शुरू हो सकता है।

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेघवाल ने कहा कि पोटाश कई वर्षों से खोज हो रही थी। एक तकनीक का अभाव था। एमएमडीआर एक्ट में सुधार के बाद भी ग्लोबल ऑक्शन नहीं हो पाया। अब भारत सरकार ही इसका ऑक्शन करेगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच जयपुर में बैठक होने वाली है। इसके बाद ग्लोबल टेंडर जारी हो सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ से हनुमानगढ़ तक पोटाश मिला है। एक पायलट प्रोजेक्ट बीकानेर के लखासर में लगा हुआ है। हनुमानगढ़ के पास सतीपुरा में भी पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। वहां भी बड़ी मात्रा में पोटाश मिला है।

गैस और पेट्रोल की खोज जारी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीकानेर के नाल में ओएनजीसी की ओर से खुदाई का काम चल रहा है। अभी दो कुओं की खुदाई होनी है। अब तक एक हजार मीटर की खुदाई हो चुकी है। 25 मीटर तक खुदाई होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नाल के अलावा भी दो जगह खुदाई होनी है।

स्पाइसजेट और इंडिगो की उड़ान शुरू होगी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बीकानेर के नाल हवाई अड्‌डे से जल्दी ही स्पाइसजेट और इंडिगो की सेवाएं शुरू हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दो-तीन महीने में बीकानेर से हवाईसेवाएं काफी बेहतर हो जाएगी। फिलहाल बीकानेर से सिर्फ दिल्ली के लिए विमान सेवा उपलब्ध है।

अली गनी को बधाई

बीकानेर के गायक बंधु अली-गनी को पद्मश्री मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों प्रतिभाओं को ढूंढकर बाहर ला रहे हैं। अली गनी ने भी अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights