Nature Nature

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी, महावीर कीर्ति स्तंभ की तरफ भी ध्यान देने की जरुरत

Nature

श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ़ जैन तेरापन्थ समाज द्वारा भगवान महावीर के 2622वें जन्म कल्याणक दिवस पर सोमवार को सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी और उसके बाद मालू भवन में कार्यक्रम आयोज्य है। भगवान महावीर द्वारा अनेकांत सहित अनेकों अवदान अपनी वाणी द्वारा जन-जन को दिए गए जो आज वर्तमान समय में प्रासंगिक है। ऐसे महापुरुष की जैन समाज 24वें तीर्थंकर के रूप में आराधना करता है और उनके गुणों का यशोगान गाता है, जो अवश्य रूप से होना भी चाहिए। परन्तु इसके साथ श्रीडूंगरगढ के जैन समाज को एक स्थान की तरफ भी ध्यान आकृष्ट करना होगा जो ना सिर्फ जैन समाज के लिए अपितु सकल कस्बे के लिए गौरव की बात है। और वह स्थान है घुमचक्कर का महावीर कीर्ति स्तम्भ। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर अवस्थित यह महावीर कीर्ति स्तम्भ भगवान महावीर के गुणों को जीवन में लाने और श्रेष्ठ मानव बनने की प्रेरणा देने वाला है परन्तु वर्तमान में उपेक्षा के आंसू बहा रहा यह सर्किल जैन समाज जैसे धनाढ्य वर्ग के लिए सवाल लेकर खड़ा है। इस कस्बे के विकास में योगभूत बनने वाले इस समाज को शीघ्र ही इस बारे में अवगति लेकर भगवान महावीर के इस कीर्ति स्तम्भ का जीर्णोद्धार करवाकर महावीर के अवदानों को व्यापक बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights