Nature Nature

‘प्रधान’ ने दी सौगात, जनता से भी संवाद, पढ़े पूरी ख़बर

Nature

समाचार-गढ़। बीकानेर के नॉरंगदेसर का नाम आज इतिहास के स्वर्णिनम पन्ने से जुड़ गया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात बीकानेर ससंदीय क्षेत्र को दी। बीकानेर के नाल एयरफोर्स से हेलीकाप्टर से नौरंगदेसर पहुंचे पीएम मोदी ने रिमोट से अनेक विकास कार्यो को लोकार्पित किया। यहाँ पीएम मोदी ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा की माँ करणी व पूनरासर बालाजी, बाबा रामदेवजी, जांभोजी सहित अनेक लोकदेवताओ का आशीर्वाद है। आचार, पापड़, भुजिया व स्वादिष्ट व्यंजनों की यह खान है वीरों की भूमि है। सभा मे उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वे बोले- प्रदेश की गहलोत सरकार को महिला अत्याचार, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार जैसे मामलों में पूरे देश की रैकिंग में अव्वल बताया।

मोदी बोले कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम करती है इसलिए अब जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। मोदी ने कहा कि राजस्थान आन बान व शान की धरती है यहां पर तुष्टिकरण नहीं चलेगा और न ही परिवाद वाद चलेगा। गहलोत सरकार के मंत्री सरकार में बने रहने के लिए विभागों में लूट मचा रहे हैं। पूरी कांग्रेस सरकार परिवादवाद फैला रही है जबकि भाजपा विकासवाद की राजनीति करती है।

विदेश में जाकर गाली देते है : कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो अंदर ही अंदर खाती है जब सत्ता से बाहर रहती है तो भी देश को खाती है। हमेशा देश विरोधी काम करती है। इसके नेता तो विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं। इन्हें मोदी राज का विकास पच नहीं रहा है। ये तो देश की सेना पर भी सवाल उठाते हैं। हमारी सेना ने जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की तो ये लोग सेना से ही सबूत मांगते हैं। बरसों से कांग्रेस सरकार ने वन रेंक वन पेंशन जैसे काम भी नहीं किए। ये लोग बरसों से सत्ता में रहे मगर इन्होंने सैनिकों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। जबकि राजस्थान के हजारों युवा हर साल फौज में भर्ती होते हैं।

मोदी बोले –राजस्थान के सवा लाख पूर्व सैनिकों को हमने लाभ दिया क्योंकि हमनें वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की। ये देश के अपमान की बातें करते हैं जबकि भाजपा के लोग देश के लिए बलिदान करने से कभी बीकानेर की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीकानेर जिला सीमावर्ती जिला है मगर कांग्रेस ने इसे विकास से वंचित रखा। जब भी देश पर पडौसी देशों ने हमला किया तो बीकानेर जिला हमेशा लडाई में आगे रहता है मगर फिर भी इस जिले की उपेक्षा की गई। मोदी ने डबल इंजन की सरकार की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी तभी यहां विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि हमने इस जिले के चारों तरफ हाइवे बनाए हैं और सीमावर्ती जिले का विकास करने का प्रण लिया है। मोदी ने कहा कि जब भी मैं राजस्थान के दौरे पर आता हूं तो देखता हूं कि यहां की जनता कांग्रेस से पीडित है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि अगली सरकार भाजपा की बनाइयें और फिर यहां अनूठा विकास होगा।

पीएम मोदी की सभा में श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से सैकड़ों गाड़ियों से पहुंचे हजारों लोग
पीएम मोदी की सभा में श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से सैकड़ों गाड़ियों से पहुंचे हजारों लोग
  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights