Nature Nature

सेंट लुइस रैपिड में प्रगनानंद का जलवा, दिग्गजों को पीछे छोड़ किया टॉप; GCT फाइनल की उम्मीद बरकरार

Nature

भारतीय ग्रैंडमास्टर ने रैपिड वर्ग में 18 में से 12 अंक जुटाए, अब ब्लिट्ज मुकाबलों में नजरें कुल खिताब और ग्रैंड चेस टूर फाइनल पर।

समाचार-गढ़ 6 अगस्त, 2026।

सेंट लुइस: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 में से 12 अंक हासिल किए और शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने साल के अंत में होने वाले ग्रैंड चेस टूर (GCT) फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को भी मजबूत कर लिया है।

विश्व चैंपियनशिप 2026 की दौड़ से बाहर होने के बावजूद प्रगनानंद ने पूरे रैपिड चरण में बेहतरीन खेल दिखाया। हालांकि अंतिम राउंड में उन्हें नीदरलैंड्स के जार्डन वान फोरेस्ट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह एक अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर बने रहे।

प्रगनानंद ने चार जीत, चार ड्रॉ और एक हार के साथ कुल 12 अंक जुटाए। वहीं उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव 11 अंकों के साथ दूसरे और अमेरिका के वेस्ली सो 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अब प्रतियोगिता का अगला चरण 18 ब्लिट्ज मुकाबलों का होगा, जहां हर जीत पर एक अंक मिलेगा। इन मुकाबलों के बाद कुल अंकों के आधार पर चैंपियन का फैसला होगा।

प्रतियोगिता में लेवोन अरोनियन, अनीश गिरी, लेनियर डोमिंगेज पेरेज और विन्सेंट कीमर नौ-नौ अंकों के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं। इसके बाद प्रतिष्ठित सिंकफील्ड कप का आयोजन क्लासिकल प्रारूप में किया जाएगा।

 

  • Related Posts

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights