Nature Nature

गणगौर के भव्य जुलूस को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर, 21 गणगौर और 21 ईशरजी के साथ निकेलगी शाही सवारी, पुरस्कार होंगे वितरित

Nature

गणगौर के भव्य जुलूस को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर, 21गणगौर और 21ईशरजी के साथ निकेलगी शाही सवारी, पुरस्कार होंगे वितरित

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धर्मनगरी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गणगौर के जुलूस और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। गणगौर मेला समिति के व्यवस्थापक राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि कस्बे में गणगौर के कार्यक्रमों को लेकर उत्साह का माहौल है। उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यधिक धूमधाम और उल्लास के साथ 24 मार्च की शाम 4:00 बजे हनुमान क्लब प्रांगण से गणगौर की सवारी 21 गणगौर तथा 21 ईशरजी के साथ निकाली जाएगी। समिति के हिसाब किताब निरीक्षक श्रीगोपाल राठी ने बताया कि गणगौर ईशर जी की सवारी में जुलूस को भव्यता देने के लिए रथ, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजों के साथ कस्बे के धार्मिक श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। विजयराज सेवग ने बताया कि जुलूस में गणगौर पूजन करने वाली बहनें सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। समिति के मंत्री श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए कालू बास के नेहरू पार्क में पहुंचेगी। यहां गणगौर व ईशरजी को प्रसाद-जल आदि अर्पित किया जाएगा। जो बहने सजी-धजी गणगौर को अपने साथ लाएगी, उनकी सबसे सुंदर श्रृंगारित गणगौर को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उपाध्याय ने बताया कि 25 मार्च को शाम 4:30 बजे गणगौर और ईशर के फेरा का कार्यक्रम रखा जाएगा साथ ही इसी दिन पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। मोटरसाइकिल द्वारा भाग लेने के इच्छुक युवा त्रिलोकचंद सुथार, गौरीशंकर माली, महावीर सारस्वत, नारायण जोशी, छगन नाई, आनंद जोशी, मनोज डागा और साड़ियों के लिए महिलाएं मीनाक्षी डागा, ललिता सोमाणी, मंजू झाबक, कपिला स्वामी और सुधा डागा से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

समाचार-गढ़ 4 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार से ही बाजार में…

नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

समाचार-गढ़ 4 सितंबर, 2026। नगरपालिका चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन नाथद्वारा उपखंड कार्यालय में उस वक्त हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 से भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

नामांकन वापस लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी को पुलिस ले गई साथ, परिजन डिप्टी ऑफिस में करते रहे इंतजार; जानें पूरा मामला

BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन-रूस के समर्थन के बावजूद भारत बना सबसे बड़ी चुनौती

BRICS में पाकिस्तान की एंट्री क्यों अटकी? चीन-रूस के समर्थन के बावजूद भारत बना सबसे बड़ी चुनौती

भाभी के टिकट के लिए दौड़ता रहा देवर, आखिरी वक्त पत्नी को मिला कांग्रेस का सिंबल

भाभी के टिकट के लिए दौड़ता रहा देवर, आखिरी वक्त पत्नी को मिला कांग्रेस का सिंबल

Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

Share Market Today: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 417 अंक टूटा; टाइटन समेत 23 शेयरों में गिरावट

Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित

Rajasthan Politics: बीकानेर कांग्रेस में मारपीट के बाद घमासान, महिला नेत्री शशिकला राठौड़ पर भी जांच; पिता-पुत्र 6 साल के लिए निलंबित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights