Nature Nature

निजी बस सड़क किनारे पलटी, कार बचाने के चक्कर में बिगड़ा संतुलन, यात्री चोटिल

Nature

समाचार गढ, 17 फरवरी 2026। बीकानेर जिले के नापासर इलाके में मंगलवार दोपहर सिंथल गांव के पास एक निजी बस सड़क किनारे पलट गई। जियाक से बीकानेर की ओर जा रही बस के सामने अचानक एक कार आ जाने से चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं और सभी को नापासर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सिंथल गांव के पास हुआ। बस जब चढ़ाई और गोलाई वाले हिस्से से गुजर रही थी, तभी सामने एक कार आ गई। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन बस सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे यात्रियों में हलचल मच गई।

बस पलटने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर एक दूसरे को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। बस के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में यात्रियों ने आपसी सहयोग किया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने, पानी पिलाने और हॉस्पिटल भेजने में मदद की। कुछ घायलों को निजी वाहनों से भी नापासर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही नापासर से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुषमा शेखावत पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और यातायात को सुचारू कराया।

नापासर हॉस्पिटल में प्रभारी डॉक्टर दीपक मीणा के नेतृत्व में मेडिकल टीम पहले से मौजूद रही। हॉस्पिटल स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद राहत मिली। दो चार यात्रियों को आगे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया।

समय पर एंबुलेंस पहुंचने, पुलिस की मौजूदगी और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति नियंत्रित रही। बस पलटने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

  • Related Posts

    यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, कुछ स्टेशनों के ठहराव व समय में बदलाव

    समाचार गढ़ 9 मार्च 2026, बीकानेर। होली पर्व के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन…

    मलेशिया के माइनिंग सर्वर रूम का वीडियो दिखाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर ठगी, अब भंडाफोड़

    समाचार गढ़ 9 मार्च 2026। जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन बदमाशों को सोमवार दोपहर अरेस्ट किया है। साइबर क्रिमिनर्ल्स मलेशिया में माइनिंग सर्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, कुछ स्टेशनों के ठहराव व समय में बदलाव

    यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, कुछ स्टेशनों के ठहराव व समय में बदलाव

    मलेशिया के माइनिंग सर्वर रूम का वीडियो दिखाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर ठगी, अब भंडाफोड़

    मलेशिया के माइनिंग सर्वर रूम का वीडियो दिखाकर बिटकॉइन निवेश के नाम पर ठगी, अब भंडाफोड़

    बढ़ी भीषण गर्मी, पारा 40 डिग्री पार, कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

    बढ़ी भीषण गर्मी, पारा 40 डिग्री पार, कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

    मिडल ईस्ट हालात पर जयशंकर का बयान: 67 हजार भारतीयों की वापसी, नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

    मिडल ईस्ट हालात पर जयशंकर का बयान: 67 हजार भारतीयों की वापसी, नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

    FCI गोदाम में भीषण आग, 33 हजार बोरियां मूंगफली जलकर राख

    FCI गोदाम में भीषण आग, 33 हजार बोरियां मूंगफली जलकर राख

    11 मार्च को मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, एक दिन पहले होगा ‘रांधा-पुआ’

    11 मार्च को मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, एक दिन पहले होगा ‘रांधा-पुआ’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights