Nature Nature

निजी स्कूल संचालक कल करेंगे प्रदर्शन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों के साथ किये जा रहे भेदभाव के विरोध में रविवार को निजी विद्यालय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से एक अहम बैठक स्थानीय शिवाजी स्कूल में आयोजित की गई।
बैठक में अध्यक्षता करते हुए स्कूल शिक्षा परिवार के जिला मंत्री प्यारेलाल ढुकिया ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से आये दिन तुगलकी फरमान जारी कर परेशान किया जा रहा है, जो अब असहनीय हो गए हैं। जिला उपाध्यक्ष मूलचन्द स्वामी ने कहा कि विभाग द्वारा शिविरा पत्रिका के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है वहीं सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भेदभाव किया जा रहा है।ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने ऐसे मौकों पर सभी निजी विद्यालयों को एकजुटता का परिचय देने की अपील करते हुए बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का आह्वान किया।इस अवसर पर संगठन के सुरेन्द्र कुमार महावर, बनवारीलाल धेतरवाल, रामलाल मौर्य, सुभाष कस्वां, महेंद्र सिंह राठौड़, विनोद बेनीवाल सहित अनेक निजी विद्यालय संचालकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस संबंध में सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

  • Related Posts

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। सीकर जिले में उल्लू बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights