Nature Nature

राजस्थान बजट 2025-26: युवाओं को बड़ी सौगात, पहली नौकरी पर मिलेंगे 10 हजार रुपए, 25,750 पदों पर भर्ती की घोषणा

Nature

समाचार गढ़ 13 मार्च 2025  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2025-26 पेश करते हुए विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनका सीधा लाभ युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के दौरान 25,750 पदों पर भर्ती और पहली नौकरी पर युवाओं को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर युवाओं को राहत दी।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘लखपति दीदी’, ‘ड्रोन दीदी’ और महिला सखी जैसे अभियानों के तहत हर ब्लॉक की 10 महिलाओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। साथ ही राज्य के 5000 गांवों को गरीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने सड़क, पानी, औद्योगिक निवेश और रोजगार को प्राथमिकता में रखते हुए बजट में कई नई योजनाओं की भी घोषणा की। इसके अलावा राजस्थान दिवस अब हर वर्ष 30 मार्च के स्थान पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाएगा, जिसके लिए इस बार 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री का यह बजट भाषण करीब दो घंटे 15 मिनट चला, जिसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए विधानसभा में बढ़ती अव्यवस्था और मर्यादा भंग होने पर भी चिंता व्यक्त की।

बजट की प्रमुख घोषणाएं:

  1. भर्ती योजनाएं: 10,000 स्कूल शिक्षकों, 4,000 पटवारियों, पुलिस विभाग में 10,000 और वन विभाग में 1,750 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  2. मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए अलग निदेशालय की स्थापना होगी।
  3. प्रशासनिक इकाइयों के गठन के लिए राज्य स्तरीय परिषद बनेगी।
  4. सीएनजी व घरेलू गैस पर वैट घटाकर 7.5% किया गया।
  5. दुर्घटना मुक्त घोषित तीन हाइवे पर विश्राम स्थल और नेत्र जांच केंद्र बनाए जाएंगे।
  6. 2000 नए परमिट ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जारी होंगे, साथ ही ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी।
  7. ‘मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना’ के तहत पहली नौकरी पर 10,000 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।
  8. नए आठ जिलों में पॉलिटेक्निक कॉलेज और मिनी सचिवालय खोले जाएंगे।
  9. जयपुर में जोधपुर IIT का कैंपस खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
  10. 50 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे और 100 स्कूलों को क्रमोन्नत किया जाएगा।
  11. जयपुर, भरतपुर और उदयपुर में एडवांस स्किलिंग और करियर काउंसलिंग के लिए 100-100 करोड़ का बजट।
  12. दौसा-बांदीकुई और बालोतरा में नगर विकास न्यास (यूआईटी) स्थापित होगा।
  13. 25 नई नगर पालिकाएं और 4 नगर परिषदें बनाई जाएंगी।
  14. 25,000 सीसीटीवी कैमरे शहरों में लगाए जाएंगे।
  15. 250 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात की जाएंगी।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को राज्य में विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights