Nature Nature

राजस्थान PTET 2025: चार वर्षीय बीएड कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई स्थगित

Nature

समाचार गढ़ 8 मार्च 2025 राजस्थान में चार वर्षीय बीएड कोर्स (बीए बीएड/बीएससी बीएड) में प्रवेश के लिए होने वाली Pre-Teacher Education Test (PTET) 2025 की आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन अब राज्य सरकार के अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

VMOU ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर ताजा अपडेट चेक करें। PTET 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित होगी, जिसमें दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश मिलेगा।

दो वर्षीय बीएड के लिए आवेदन जारी, 15 जून को होगी परीक्षा

जानें PTET 2025 के लिए जरूरी योग्यता और नियम

दो वर्षीय बीएड कोर्स

स्नातक या स्नातकोत्तर (ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, MBC, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा महिला) के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं।चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स

अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।राजस्थान के मूल निवासियों के लिए आरक्षित वर्ग में यह सीमा 45% अंक निर्धारित है।

आयु सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम 17 वर्ष की आयु आवश्यक है।आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

परीक्षा के लिए ₹500 आवेदन शुल्क तय किया गया है।

    Note: उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

    Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights