Nature Nature

राजस्थान में हीट डोम का असर: 12 शहरों में तापमान 40°C पार, लू और उमस से हालात गंभीर

Nature

समाचार गढ़ 24 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों ‘हीट डोम’ के असर से मौसम ने खतरनाक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। हालात ऐसे हैं कि 12 से ज्यादा शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

श्रीगंगानगर 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है, जबकि चित्तौड़गढ़ में भी पारा 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में तेज लू का दौर शुरू हो चुका है, वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में गर्मी के साथ उमस ने हालात और भी मुश्किल बना दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थोड़ी राहत की उम्मीद भी है। 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में, जबकि 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।

फिलहाल, प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights