Nature Nature

बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी CMD शिव रतन अग्रवाल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं का लगा तांता

Nature

समाचार गढ़, 24 अप्रैल 2026, बीकानेर।
बीकाजी समूह के CMD शिव रतन अग्रवाल के निधन के बाद शुक्रवार को उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकाजी निवास पहुंचकर दिवंगत अग्रवाल की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर पुत्र दीपक अग्रवाल को सांत्वना दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से भाजपा नेता महावीर रांका ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पूर्व मंत्री बी डी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद मेघवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व मेयर मकसूद अहमद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बीकानेर में इस दुखद घटना के बाद शोक की लहर है और विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा दिवंगत अग्रवाल को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है।

  • Related Posts

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights