Nature Nature

विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व की धूम, बच्चों ने सीखा देशप्रेम और संस्कारों का महत्व

Nature

लर्न एंड फन स्कूल में राखी के जरिए बच्चों ने जताया देश सेवा में सभी का योगदान

समाचार गढ़, 8 अगस्त 2025।
आज विद्यालय में छात्रों ने अनोखे अंदाज़ में रक्षा बंधन का पर्व मनाया। बच्चों ने किसान, नगर पालिका कर्मचारी, अग्निशमन विभाग, नर्स, डॉक्टर, मजदूर, सफाई कर्मचारी सहित कई वर्गों के लोगों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया। गोपाल गौशाला में भी बच्चों ने वहां कार्यरत कार्मिकों को राखी बांधी और राखी के महत्व को समझा और समझाया।विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक में शिवानी, हरिप्रिया, कृष्णा प्रजापत, रुहिका, यशस्वी और इंदु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 1 से 3 तक की राखी बांधो प्रतियोगिता में कक्षा 1 से हिमांशी, लक्ष्मण, कक्षा 2 से निक्कू, धार्मिक, गौतम और कक्षा 3 से भाविका, गजानंद, नवदीप विजेता रहे। बच्चों ने इस आयोजन के माध्यम से संदेश दिया कि देश की सुरक्षा और व्यवस्था में हर वर्ग का समान योगदान है।

जयपुर पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व पर भावनाओं से भरा आयोजन

समाचार गढ़, 8 अगस्त 2025।
जयपुर पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में आज रक्षाबंधन पर्व पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने रचनात्मकता और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में संस्था निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने पुरस्कार वितरित करते हुए रक्षाबंधन के धार्मिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इसे भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प का प्रतीक बताया।विद्यालय एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने श्रीकृष्ण-द्रौपदी और रानी कर्णावती-हुमायूं की ऐतिहासिक राखी कथाओं का वर्णन करते हुए विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की गहराई और भावनात्मक मूल्यों से अवगत कराया।कार्यक्रम में पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने मिलकर इस सांस्कृतिक पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।

सातलेरा स्कूल में रक्षाबंधन पर्व पर रंगोली, मेहंदी और स्टेशनरी वितरण से गूंजा उत्सव

समाचार गढ़ 8 अगस्त 2025 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचार्य बबीता बिश्नोई की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और विद्यालय परिसर भावनात्मक वातावरण से सराबोर हो गया।
प्राचार्य बिश्नोई ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री भेंट की और देशभक्ति व चारित्रिक विकास की सीख दी। मिड डे मील में खीर, पूड़ी और जलेबी परोसी गई। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ – सुमन, वंदना, अनुराधा, पूजा, पुष्पा, नूजल काजी, अमरचंद, लल्लूराम मीणा व किशन गोपाल प्रजापत का सहयोग रहा।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights