Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में निराश्रित गोवंश को लेकर गंभीर हुई प्रशासनिक बैठक, गौशालाओं को दिए गए सख्त निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 08 अगस्त 2025।
शहर में सड़कों पर घूमते निराश्रित गोवंश को लेकर लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति स्तरीय गोपालन समिति और क्षेत्र की समस्त गौशाला संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपखंड अधिकारी शर्मा ने सभी पंजीकृत एवं अनुदानित गौशालाओं को अपनी क्षमता अनुसार अनुपात में निराश्रित गौवंश को रखने के निर्देश दिए। इस पर गौशाला संचालकों ने सहमति जताते हुए नंदीशालाओं में नंदी रखने का भी निश्चय किया।

शर्मा ने निर्देश दिए कि रात के समय सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश का सर्वे करवाकर टैगिंग की जाए और उन्हें नजदीकी गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए। इसके लिए पशुपालन विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्र में निराश्रित पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने नगरपालिका व ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर के समन्वय से टैगिंग कर गौशालाओं को सुपुर्द करने की योजना पर अमल करने को कहा।

तहसीलदार वर्धन शर्मा और विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल को गौशालाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए, जिसमें गौवंश की संख्या, टैगिंग स्थिति, पोर्टल पर पंजीकरण और मूलभूत सुविधाओं की जांच शामिल रहेगी।

बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ लोग दुधारू पशुओं को घर के बाहर खुले में छोड़ देते हैं। इस पर उपखंड अधिकारी ने सभी से अपील की कि गोवंश के प्रति संवेदनशीलता रखें और उन्हें किसी भी स्थिति में खुले में न छोड़ें।

अंत में गोपालन समिति सदस्यों से अपील की गई कि पशुपालन विभाग के सहयोग से समय-समय पर अभियान चलाएं और निराश्रित गोवंश के गले में रेडियम बेल्ट लगवाएं, ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights