Nature Nature

Ranchi Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान बवाल, छात्रों ने तोड़ी सातवीं बैरिकेडिंग; पथराव में पुलिसकर्मी घायल

Nature

समाचार-गढ़ 10 अगस्त, 2026।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया। विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी छात्र योगदा कॉलेज से आगे बढ़े और पुलिस की सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी।

वाटर कैनन और हल्का लाठीचार्ज

बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और आगे नहीं बढ़ने की लगातार अपील की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर छात्रों को पीछे हटाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

अंतिम बैरिकेड पर बढ़ा तनाव

अंतिम बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शन और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। एक छात्रा ने पुलिस की ओर जूता-चप्पल फेंका। वहीं, बैरिकेड पार करने की कोशिश कर रहे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लगी, जिससे वह घायल हो गया।

अलग-अलग गुटों में बंटे प्रदर्शनकारी

सातवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद छात्रों की भीड़ अलग-अलग समूहों में बंट गई। कुछ प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ड्रोन से निगरानी, प्रशासन अलर्ट

विधानसभा घेराव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा टीमें तैनात की गई हैं और ड्रोन कैमरों से प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी लगातार छात्रों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील कर रहे हैं।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights