Nature Nature

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने मांगे आवेदन-प्रस्ताव, महिला लेखन पुरस्कार और सामाजिक सरोकार सम्मान 14 सितंबर को किए जायेंगे अर्पित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौलिक महिला लेखन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ द्वारा गत वर्ष प्रारम्भ किए गये पुरस्कार व सम्मान के लिए प्रविष्टियां-प्रस्ताव आमंत्रित किए गये हैं। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि आधी दुनिया के रूप में ख्यात महिला वर्ग में साहित्य के प्रोत्साहन और गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद तबके के कल्याण हेतु सामाजिक सरोंकारों को समर्पित व्यक्तित्व की समाज सेवा को मान देने हेतु संस्था के दिवंगत पदाधिकारियों की स्मृति में गत वर्ष से प्रारम्भ किए गये श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार और श्री रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान के लिए प्रस्ताव-प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। समन्वयक महावीर माली ने कहा कि उक्त दोनों वर्ग में पुरस्कार-सम्मान ग्यारह-ग्यारह हजार रूपये के होंगे और 14 सितम्बर, 2022 को संस्था के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोज्य समारोह में प्रदान किए जायेंगे ।
मंत्री व संयोजक रवि पुरोहित ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि महिला लेखन पुरस्कार हिन्दी भाषा की विगत सात वर्षो में प्रकाशित मौलिक कृति पर दिया जायेगा। पुरस्कार के लिए आवेदक की आवेदित पुस्तक या प्रस्तावक द्वारा प्रस्तावित मौलिक लेखन की किसी भी विधा की पुस्तक पुरस्कार वर्ष से 7 वर्ष पूर्व तक की कालावधि में प्रकाशित होनी चाहिए । इस वर्ष 2022 के पुरस्कार हेतु वर्ष 2015 से 2021 तक के प्रकाशन ही विचारार्थ स्वीकार्य होंगे । पुरस्कार हेतु आवेदित/प्रस्तावित कृति साहित्य की किसी भी विधा में हो सकती है परन्तु विश्वविद्यालय की डिग्री या अन्य परियोजनाओं के तहत किए गए कार्य/शोध इस हेतु मान्य नहीं होंगे । सम्पादित कृतियां, विवरणिकाएं, स्मृति या अभिनन्दन-ग्रंथ, रचना समग्र, स्मारिकाएं आदि पुरस्कार की मौलिक लेखन की परिभाषा में शामिल नहीं होंगी। श्री रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान हेतु आवेदक या प्रस्तावक को प्रस्तावित व्यक्ति के विगत 10 वर्षो के सामाजिक अवदान का विवरण, पुष्टिकारक साक्ष्य सहित संलग्न करना होगा। इस सम्मान में राजनीतिक सेवाओं, पदीय दायित्वों की सेवाओं और वैतनिक रूप में अर्पित की गई सेवाओं पर विचार नहीं किया जाए
महिला लेखन पुरस्कार हेतु विहित अवधि में प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति मय संक्षिप्त परिचय एवं फोटो तथा समाज सेवा सम्मान हेतु परिचय, फोटो, सामाजिक अवदान का विवरण, पुष्टिकारक साक्ष्य सहित प्रविष्टि 30 जून 2022 तक मंत्री, राष्ट्रभाषा प्रचारसमिति श्रीडूंगरगढ संस्कृति भवन, एन.एच.11 जयपुर रोड, श्रीडूंगरगढ (बीकानेर) राज0 331803 के पते पर पहुंच जानी चाहिए । प्राप्त पुस्तकें वापस नहीं लौटाई जावेगी और सम्मान-पुरस्कार हेतु गठित समिति का निर्णय अन्तिम होगा । संस्था द्वारा ये पुरस्कार व सम्मान प्रतिवर्ष अर्पित किये जाने वाले श्री मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान, डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार एवं पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार के अतिरिक्त होंगे। अंतिम रूप से चयनित कोे सम्मान-पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल आदि भी यथा संस्था निर्णय अर्पित किए जायेंगे । पुरस्कार-सम्मान निर्णय की घोषणा अगस्त माह में की जावेगी ।

उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 का महिला लेखन पुरस्कार प्रख्यात युवा कहानीकार उमा, जयपुर और समाज सेवा सम्मान डॉ वीरेंद्र विद्रोही, अलवर को अर्पित किया गया था।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights