Nature Nature

पढ़े क्षेत्र से आपराधिक खबरें, एक साथ

Nature


समाचार गढ़, 30 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रीड़ी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए बीदासर थाने में मामला दर्ज करवाया है। 44 वर्षीय कालती सांसी का कहना है कि उसका विवाह 37 साल पहले हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा। हाल ही में, 21 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया गया। यही नहीं, उसके दोनों बेटों को भी जबरन अपने पास रख लिया गया। पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।


समाचार गढ़, 30 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। लिखमादेसर गांव में पारिवारिक विवाद खतरनाक हिंसा में बदल गया। खेत में काम कर रहे ज्ञाननाथ और उनकी पत्नी पर उनके ही भाई और भतीजों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई और मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई है।


समाचार गढ़, 30 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। प्रताप बस्ती में मकान के कब्जे को लेकर एक महिला की लज्जा भंग और पति-पत्नी पर हमला करने का मामला सामने आया है। 52 वर्षीय शारदा ने दिलीप ढोली, उसकी पत्नी और बेटी पर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि आरोपी जबरन घर में घुसकर चारपाई रखने लगे और मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समाचार गढ़, 30 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल देवाराम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सरदारशहर रोड पर एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार, सरदारशहर रोड पर तंवर होटल के सामने युवक शराब बेचने की फिराक में था। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, युवक भागने लगा। लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 4 निवासी अशोक वाल्मीकि के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 48 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights