Nature Nature

जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

Nature

घर में घुसकर चोरी करने व धमकाने के आरोप में मामला दर्ज।
समाचार गढ़। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में रामपुरा बस्ती निवासी मधुसुदन सिंह पुत्र रामसिंह ने इसी बस्ती में रहने वाले यशवर्धन सिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर चोरी की और जान से मारने की धमकी देते हुए मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुन्नाराम को सौंप दी है।
फर्जी दस्तावेज बनाकर कृषि भूमि बेच देने के आरोप में मामला दर्ज।
समाचार गढ़। सदर थाने में भाणेका गांव हंदा निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र किशनलाल ब्राह्मण ने पीथरासर निवासी रामनिवास बिश्नोई, गंगाशहर निवासी अनुराग सारडा, सुजानदेसर निवासी लक्ष्मण देदानी, नोखा निवासी जगदीश बिश्नोई, कोलायत निासी राजेश कुमार मेघवाल, नोखा निवासी सुरेश कुमार गोदारा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर षड्यंत्र रचते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर उसकी कृषि भूमि जगदीश, राजेश व सुरेश को बेच दी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच एसआई हंसराज को सौंप दी है।
लड़ाई झगड़ा कर पीटने के आरोप में मामला दर्ज।
समाचार गढ़। जेएनवीसी थाने में अंबेडकर कॉलोनी निवासी रशीद मोहम्मद पुत्र मुसेखां ने अर्श समेजा, फरमान, सोमील, रौनक कोहरी व चार पांच अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने केशर चाय के पास मूर्ति सर्किल पर उसके साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई झंवर लाल को दी है।
टायर फटने से पलटी बोलेरो में एक की मौत, पांच घायल।
समाचार गढ़। सेरूणा थाना क्षेत्र में पुंदलसर निवासी मेघसिंह पुत्र प्रभुसिंह राजपूत ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे बोलेरो चालक उम्मेदसिंह पुत्र जीवनसिंह ने गाड़ी तेजगति व लापरवाही से चलाई। जिससे गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। बोलेरो में सवार 52 वर्षीय प्रेमसिंह पुत्र जवानसिंह की मौत हो गई व अन्य पांच प्रदीप सिंह, बनवारी सिंह, गिरधारीसिंह, रामदयाल व चालक उम्मेदसिंह घायल हो गए। मामले की जांच कर रहें एएसआई जगदीश प्रसाद ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    साइड में चल रहें राहगीर को मारी टक्कर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज। समाचार गढ़। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी किशनाराम पुत्र गुमानाराम जाट ने एक कार चालक के…

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    पत्नी ने लगाए पति के खिलाफ आरोप, मामला दर्ज। समाचार गढ़। लूणकरणसर थाने में सुरनाणा निवासी तारादेवी ने अपने पति हजारीराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादिया ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights