Nature Nature

अपराध की कुछ खबरें पढ़े एक साथ

Nature

ट्रक ड्राइवर व ट्रांसपोर्टर पर आरोप : लाखों की गिट्टी पार, फैक्ट्री मालिक ने दर्ज कराया मामला
समाचार गढ़, 27 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। एक गिट्टी सप्लायर के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिखमादेसर निवासी जगन्नाथ पुत्र हेमनाथ महिया ने ट्रक ड्राइवर विजयसिंह पुत्र अमरसिंह निवासी ओजटू, चिड़ावा (झुंझुनू) व ट्रांसपोर्टर राजू पुत्र भागीरथ शर्मा, मालिक जय भैरूनाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी, बीकानेर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी फैक्ट्री श्रीहंसोजी इंडस्ट्रीज, लिखमादेसर से 13 अगस्त को करीब 256.70 क्विंटल गिट्टी एक ट्रक में भरकर हरियाणा के करनाल के लिए रवाना की थी। रास्ते में ही ड्राइवर ने नशे की हालत में उसे और ट्रांसपोर्टर को फोन पर गाली-गलौच की और धमकाते हुए कहा कि “मेरी गाड़ी आगे नहीं जाएगी।” थोड़ी देर बाद ट्रांसपोर्टर ने सूचना दी कि ड्राइवर ने ट्रक से माल अपने घर उतार लिया है और बेचने की फिराक में है। परिवादी ने कई बार विजयसिंह को फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, ट्रांसपोर्टर राजू शर्मा ने भी हाथ खड़े कर दिए। परिवादी ने आशंका जताई है कि आरोपी ड्राइवर ने गिट्टी को खुर्द-बुर्द कर दिया है या बेच चुका है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी है।

श्रीडूंगरगढ़ व तोलियासर में चोरों का धावा, आभूषण व गुल्लक पर हाथ साफ
समाचार गढ़, 27 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
कस्बे के आड़सर बास वार्ड 29 में कमल किशोर पुत्र गोपालराम भार्गव के घर में चोर छत से घुस आए। उस समय मकान मालिक खेत की ढाणी पर था और परिवार घर की बाखल में सोया हुआ था। मौका पाकर चोरों ने घर से सोने का मंगलसूत्र, दो फुलड़े, चांदी की पायलें (करीब 35 भरी), चार जोड़ी चांदी की पायलें (4-4 भरी) और बच्चों का गुल्लक पार कर लिया। गुल्लक में करीब 5-6 हजार रुपये थे।

इसी तरह गांव तोलियासर के मेघवाल मोहल्ले में भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही एएसआई सुरेश गुर्जर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और डॉक स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights