ट्रांसफार्मर चोरी – धोलिया गांव
- धोलिया गांव में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर चोरी, जेईएन ने दर्ज करवाई रिपोर्ट।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी।
- ग्रामीण बोले – तीन ट्यूबवेल से चल रही सप्लाई, एक की चोरी से बढ़ी परेशानी।
अवैध शराब परिवहन मामला
- अवैध शराब के मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
- राजलदेसर निवासी गोविंदसिंह गिरफ्तार, हवालात में बंद।
- आबकारी अधिनियम में दर्ज प्रकरण में आरोपी को पकड़ा गया।
वारंटी गिरफ्तार
- न्यायालय वारंट पर बिग्गाबास निवासी अहमद खान गिरफ्तार।
- कांस्टेबल नंदलाल ने की कार्रवाई, वारंटी हवालात में बंद।
- श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को की वारंटी गिरफ्तारी।










