Nature Nature

पहचाने इस चोर को, बॉम्बे मॉल के आगे से चुराई है बाइक, आखिर कब रुकेगा श्रीडूंगरगढ़ में चोरियों का सिलसिला

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा और क्षेत्र अब धीरे-धीरे अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। जहां आये दिन आत्महत्या, मर्डर जैसे किस्से सुनने को मिल रहे हैं वहीं चोरी, उठाईगिरी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में दिन-दहाड़े कभी घर के आगे से तो कभी मुख्य बाजारों से चोरों द्वारा बाइक चुराना आम बात हो गई है। एक तरफ चोर जहां बड़ी होशियारी से चोरी करके निकल जाते हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस केवल तफ्तीश की खानापूर्ति करती दिखाई दे रही है। ऐसे में आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय वाला स्लोगन सिर्फ पढ़ने के लिए रह गया है। आज सुबह कस्बे के मुख्य आवाजाही वाली जगह से बाइक चोरी हो गई और घटना के 3घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है जबकि सीसीटीवी फुटेज में चोर साफ दिख रहा है। मामला कस्बे के बॉम्बे मॉल के सामने का है जहां मन पसंद गिफ्ट सेंटर वाले रमेश राजपुरोहित रोज अपनी बाइक खड़ी करते है। आज सुबह भी उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की ही थी कि थोड़ी ही देर में लगभग 9बजे चोर बड़े बेखौफ अंदाज में बाइक लेकर फुर्र हो गया। रमेश ने पुलिस को अपना प्रार्थना पत्र लिख बताया कि उसकी एचएफ डीलक्स आर जे 07 ए एस 5277 सुबह किसी ने चुरा ली है। हालांकि पुलिस ने हमेशा की तरह जांच का आश्वासन दिया है परन्तु आम नागरिक पुलिस से पूछ रहे हैं कि ये चोरियां रुकेगी कब और कब अपराधियों में भय पैदा होगा?

  • Related Posts

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। बिश्केक: SCO समिट के दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने दुनिया के ताकतवर देशों का जिक्र करते हुए भारत, चीन और रूस को तीन प्रमुख…

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। काठमांडू: नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन के बीच जहां लापता लोगों की तलाश जारी है, वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

    बीकानेर निकाय चुनाव : वार्ड 69 में चुनाव से पहले ही खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित

    बीकानेर निकाय चुनाव : वार्ड 69 में चुनाव से पहले ही खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights