Nature Nature

10 दिवसीय क्षार सूत्र केम्प के लिए पोस्टर पेम्पलेट का विमोचन, प्रचार वाहन को हरी झंडी, तेरापंथ भवन उपरलो में निःशुल्क कैम्प

Nature

समाचार-गढ़, 29 सितम्बर 2023। आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में महाप्रज्ञ जन कल्याण केन्द्र तेरापंथ भवन (ऊपरलो) में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2023 तक निःशुल्क दस दिवसीय क्षार सूत्र अन्तरंग आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस 10 दिवसीय क्षार सूत्र केम्प के लिए पोस्टर पेम्पलेट विमोचन, प्रचार वाहन को हरी झंडी अतिरिक्त निर्देशक आयुर्वेद विभाग डॉ. धनश्याम रामावत, उपनिर्देशक आयुर्वेद विभाग डॉ० नदलाल मीणा,शिविर प्रभारी डॉ. प्रभुदयाल डेलू, शिविर सह प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सोनी, डॉ. जगदीश चौधरी, डॉ. पवन गोदारा तथा तेरापंथ भंवन के ट्रस्टी रिद्धिकरण लूणिया द्वारा किया गया।

इस शिविर में अर्श (बवासीर, मस्सा PILES), भगन्दर (FISTULA ), परिकर्तिका (FISSURE), गुद, भ्रंश आदि रोगों की क्षार सूत्र विधि द्वारा शल्य चिकित्सा की जाएगी। रोगी के रहने, भोजन एवं औषधियों की व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी।

शल्य कर्म के इच्छुक रोगी दिनांक 3 व 4 अक्टूबर 2023 को प्रातः 9 बजे से शल्य चिकित्सा (क्षार सूत्र बंधन) के लिए महाप्रज्ञ जन कल्याण केन्द्र तेरापंथ भवन (ऊपरलो) में आकर अपनी जाँच करवा कर अवश्य भर्ती हो सकते है। (इसके उपरान्त भर्ती लेना संभव नहीं होगा)। रोगी व्यक्ति भर्ती के दौरान अपने एक परिजन एवं जन आधार कार्ड, चिरंजीवी, RGHS कार्ड आवश्यक रूप में साथ लेकर आएं। महिलाओं हेतु अलग वार्ड एवं महिला स्टाफ की व्यवस्था शिविर के दौरान रहेगी।

शिविर में प्रतिदिन बहिरंग (OPD) में विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अन्य बीमारियों (गठिया, जोड़ों का दर्द, उदर रोग, स्त्री रोग, मधुमेह, मानसिक रोग, कटि शूल चर्म रोग आदि) रोगियों की जाँच एवं निःशुल्क आयुर्वेद दवा वितरण की जाएगी ।

इस शिविर में आर्थिक सौजन्य रूपचन्द बजरंगलाल सेठिया चेरिटेबल ट्रस्ट बजरंगलाल सुमितकुमार खुशाल सेठिया, कोलकाता – श्रीडूंगरगढ़ द्वारा किया गया है।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights