Nature Nature

राहत भरी खबर: श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल को मिला महिला रोग विशेषज्ञ, अब मिलेंगी स्त्री रोग संबंधी सेवाएं

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उप जिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से रिक्त चल रहे महिला रोग विशेषज्ञ के पद पर आखिरकार सरकार ने नियुक्ति कर दी है। अब इस अस्पताल में डॉ. पुष्पेंद्र नैन महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं को अब स्त्री रोग संबंधी इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस कदम से अस्पताल की सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी और महिलाओं को समय पर उचित परामर्श व उपचार मिल सकेगा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस नियुक्ति पर सरकार का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार में इसी प्रकार सकारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Related Posts

पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

समाचार गढ़ 30 मई 2026।  सुप्रीम कार्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति को अदालत के रिहाई आदेश के बावजूद जेल में रखना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता…

सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

समाचार गढ़ 30 मई 2026 बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights