Nature Nature

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृहमंत्री का पहला दौरा, पाक गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे अमित शाह, LOC का करेंगे दौरा

Nature

समाचार गढ़, 30 मई 2025।
गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर इस समय जम्मू-कश्मीर में हैं। यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनका पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है, जिससे इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

कल उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। शाह ने अधिकारियों से कहा कि अमरनाथ यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्ण सजगता बरतने की बात कही।

आज अमित शाह नियंत्रण रेखा (LOC) का दौरा करेंगे और पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित पूंछ जिले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। वे उन धार्मिक स्थलों – मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि का भी दौरा करेंगे जिन्हें पाकिस्तानी गोलीबारी में नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पूंछ का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने न केवल प्रभावित परिवारों से मुलाकात की बल्कि नुकसानग्रस्त धार्मिक स्थलों का भी निरीक्षण किया था। कल ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है।

इस पूरे घटनाक्रम पर देशभर की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि यह केवल एक राजनीतिक दौरा नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की संवेदनशीलता और सुरक्षा को लेकर सरकार के रुख की झलक भी देता है।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights