Nature Nature

कस्बे में आज शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, निकाली भव्य कलश यात्रा, कल से श्रीमद्भागवत कथा शुरू, 15 को यज्ञ पूर्णाहुति व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास में आज से धार्मिक अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ ही शुरू हो गया है। इसी मोहल्ले के सरस्वती देवी जगदीश प्रसाद गुरावा परिवार द्वारा यहाँ धार्मिक आयोजन करवाया जा रहा है। गुरावा परिवार द्वारा करवाये जा रहे इस धार्मिक आयोजन में आज सुबह श्री राम मंदिर से सेवा धाम बगीची के पास स्थित नव निर्मित श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकली गई। यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें रथ पर सवार कथावाचक  संतोष सागरजी महाराज, विभिन्न देवी देवताओं की झांकिया और पीले वस्त्रों में श्रद्धालु शामिल रहे। यहाँ कल सोमवार से श्री मद्भागवत कथा शुरू होगी जो 14 अप्रैल तक चलेगी। कथा का समय 12.30 बजे से 5.30 बजे तक रहेगा। यहां माँ भद्रकाली, हनुमानजी महाराज व शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व नौ कुण्डीय महायज्ञ आज से प्रारंभ हो गया है। 14 अप्रैल को रात्रि जागरण का आयोजन है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7 बजे नौ कुंडीय हवन होगा जिसमें कोई भी श्रद्धालु शामिल हो सकता है व यज्ञ में शामिल होना पूर्णतया निःशुल्क होगा। 15 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसी दिन महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights