Nature Nature

पक्का जोहड़ के पास कचरा संग्रहण केंद्र बनने का विरोध, मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन

Nature

समाचार गढ़, 2 सितंबर 2024. श्रीडूंगरगढ़ के कालू रोड पर स्थित पक्का जोहड़ के पास नया कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित करने के पालिका के निर्णय के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह पालिका ने इस प्रयोगात्मक योजना को लागू किया, जिसके तहत छोटी टैक्सियों द्वारा सुबह का कचरा यहां एकत्रित किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए टैक्सियों को कचरा डालने से रोका और नारेबाजी की। उनकी मांग है कि आबादी क्षेत्र, शिव मंदिर और सरकारी स्कूल के पास कचरा संग्रहण नहीं किया जाए। पालिका के सफाई निरीक्षक कमल चांवरिया ने बताया कि शहर से एकत्रित कचरे को ट्रैक्टरों से बड़े डंपिंग यार्ड में भेजा जा रहा है, जबकि छोटी टैक्सियों से कचरा पक्के जोहड़ के पास बनाए गए छोटे डंपिंग यार्ड में अस्थायी रूप से डाला जा रहा है। चांवरिया ने कहा कि यह व्यवस्था प्रयोग के रूप में लागू की जा रही है, ताकि सुबह के समय पूरे शहर से कचरा जल्द से जल्द एकत्रित किया जा सके। इस दौरान पार्षद संतोष बोहरा, पार्षद पवन उपाध्याय, रणजीत पारीक, रामलाल दर्जी, महेन्द्र पारीक, दीपक दर्जी, गजानन्द बोहरा, विकास नाई, मांगीलाल दर्जी सहित काफी संख्या में मौहल्ले के लोग मौजूद है। उन्होंने पालिका से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।

Related Posts

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी Tata Sons में गुरुवार को बड़ा फैसला लिया गया। कंपनी के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को चेयरमैन के तौर…

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। Rajasthan Nikay Election: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सियासी गतिविधियों का केंद्र जनता के बीच नहीं, बल्कि होटल और रिजॉर्ट बनते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights