Nature Nature

दानदाता का सम्मान या उपेक्षा? श्रीडूंगरगढ़ में नवनिर्मित पालिका भवन में कार्य संचालन की मांग, चौरड़िया ने भेजा पत्र

Nature

समाचार गढ़, 6 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बीचों-बीच स्थित नवनिर्मित ‘जीव जतन पालिका भवन’ में अभी तक नगरपालिका के संपूर्ण कार्य शुरू नहीं होने से जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पार्षद तुलसीराम चौरड़िया ने इस संबंध में स्वायत शासन विभाग, राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर जनहित में जल्द से जल्द नए भवन से कार्य संचालन की मांग की है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि दानदाता व भामाशाह जतनलाल पारख ने नगरहित में लाखों रुपये खर्च कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन बनवाकर नगरपालिका को सुपुर्द किया था। लेकिन अब भी अधिकतर कार्य पुराने, हाईवे स्थित भवन से संचालित हो रहे हैं, जिससे नगरवासियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

चौरड़िया ने पत्र में लिखा कि “जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से यह भवन दान दिया गया था, लेकिन उचित उपयोग न होने से दानदाता भी नाराज हैं। यदि यह स्थिति बनी रही, तो भविष्य में कोई भी भामाशाह नगर विकास में योगदान देने से हिचकिचाएगा,”

उन्होंने आग्रह किया कि जनता की सुविधा और जनहित को देखते हुए नए भवन में शीघ्र ही नगरपालिका के सभी कार्य शुरू किए जाएं। इस संबंध में शासन सचिव, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी सहित को भी प्रतिलिपि भेजी गई है, जिससे इस विषय को प्रभावी रूप से उठाया जा सके।

  • Related Posts

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights