Nature Nature

अणुव्रत समिति की बैठक में तय हुई उद्बोधन सप्ताह की जिम्मेदारियां, चौरडिया का हुआ सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 7 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ आगामी 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रतिपादित भुणव्रत सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार हेतु सात दिवसीय अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह आयोजित करेगी। इस दौरान विविध विशेष कार्यक्रम होंगे जिनकी रूपरेखा रविवार को समिति कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति बैठक में तय की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख ने की। उपमंत्री संजय पारीक ने बताया कि सप्ताह के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव दिवस पर सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसका दायित्व विमल भाटी और अंजू देवी पारख को सौंपा गया। अहिंसा दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसकी जिम्मेदारी मनोज गुंसाई और मनीष नौलखा को दी गई। अणुव्रत प्रेरणा दिवस पर ब्राईट फ्यूचर स्कूल में संगोष्ठी रखी जाएगी जिसके प्रभारी प्रमोद शर्मा और अशोक झाबक होंगे। पर्यावरण शुद्धि दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम होगा जिसकी जिम्मेदारी संजय पारीक और अशोक बैद को दी गई। नशा मुक्ति दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी जिसका दायित्व विक्रम मालू संभालेंगे। अनुशासन दिवस पर प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी आयोजित होगी जिसके प्रभारी केएल जैन और तुलसीराम चौरडिया होंगे। जीवन विज्ञान दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए सामूहिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा जिसका दायित्व राजीव श्रीवास्तव और कुंभाराम घिटाला को सौंपा गया।
सप्ताह का संयोजन स्वामी करेंगे और सहसंयोजन की जिम्मेदारी चमन श्रीमाल निभाएंगे। बैठक में संस्था को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सदस्यों द्वारा सहयोग देने और शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग लेने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान अणुव्रत सर्किल के सौंदर्यकरण और अब तक किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर संरक्षक विजयराज सेठिया, करणीसिंह बाना, शुभकरण पारीक, विशाल स्वामी सहित विभिन्न दिवसों की जिम्मेदारी लेने वाले समिति सदस्य मौजूद रहे।

नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष चुने जाने पर चौरडिया का सम्मान

कस्बे के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं अणुव्रत समिति के संरक्षक तुलसीराम चौरडिया को कस्बे की प्राचीन सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बैठक में सम्मानित किया गया। उन्हें साफा और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। सभी सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
आभार व्यक्त करते हुए चौरडिया ने परिषद के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया तथा सभी से सहयोग की अपील की।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights