Nature Nature

छात्रावास के विकास कार्यों की समीक्षा, भामू परिवार मोमासर ने सौंपे राशि के चेक

Nature

समाचार-गढ़, 12 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आहूत की गई। बैठक में छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो पर समीक्षा की गई। बैठक में एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि हम समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। बालक एवं बालिकाओं को अच्छी शिक्षा हेतु छात्रावास, कॉलेज, स्टेडियम, लाइब्रेरी, खेल ग्राउंड एवं स्थायी सांगठनिक व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की रचनात्मक भूमिका अपेक्षित है। बैठक में भामू परिवार मोमासर की ओर से हड़मानाराम भामू व दानाराम भामू,भींवाराम भामू एवं बजरंगलाल भामू ने बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण हेतु दो लाख एक हजार रुपये एवं छात्रावास में 35 पंखों हेतु इक्यावन हजार रुपये का चेक अध्यक्ष श्याम सुन्दर आर्य को सौंपा। जिस पर सभी ने आभार प्रकट किया। बैठक में सुशील सेरडिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में पूर्व प्रधान दानाराम भामू , क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मुलाराम भादू, भींयाराम भामू, दुलाराम पुनियाँ, मगाराम जाखड़, मोहनलाल गोदारा, गंगाराम गोदारा, डालूराम सींवर, तोलाराम सिहाग, रेवंतराम दुसाद, हेतराम राहड़, भूराराम बेदा, हंसराज गोदारा, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, डूंगरराम गोदारा, रामनिवास भुंवाल,जगदीस गोदारा, भंवरलाल खिलेरी, हरिराम पुनियाँ,पन्नालाल सारण, गौरव टाडा, गोपी पुनियाँ, श्याम सारण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जयपुर की छात्रा राशिका सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते…

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8% अंक हासिल कर रचा रिकॉर्ड

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी: पारा 40 डिग्री के पार जाने के आसार, लू का अलर्ट जारी

    नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती: टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच, सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    नेशनल हाईवे पर  ओवरलोड वाहनों पर सख्ती:  टोल प्लाजा पर ही होगी वजन जांच,  सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई केर-सांगरी की फसल, दाम में वृद्धि

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

    महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights