Nature Nature

आरएसएस शताब्दी वर्ष: श्रीडूंगरगढ़–मोमासर क्षेत्र में गांव-गांव, बस्ती-बस्ती होंगे भव्य हिंदू सम्मेलन

Nature

आरएसएस शताब्दी वर्ष: श्रीडूंगरगढ़–मोमासर क्षेत्र में गांव-गांव, बस्ती-बस्ती होंगे भव्य हिंदू सम्मेलन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को गत वर्ष 2 अक्टूबर को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर वर्ष भर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम चरण में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मंडल एवं बस्ती स्तर पर पथ संचलन निकाले गए। इसके पश्चात व्यापक गृह संपर्क अभियान एवं प्रमुख जन गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सर्व हिंदू समाज के सहयोग से एवं पूज्य संतों के पावन सानिध्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में खंड संघचालक आशाराम पारीक, नगर संघचालक विनोद कुमार सैन एवं मोमासर खंड संघचालक शिवरतन राजपुरोहित ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संघ की रचना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तीन–चार गांवों को मिलाकर एक मंडल, जबकि नगरीय क्षेत्रों में 10 हजार जनसंख्या पर एक बस्ती का गठन किया गया है।
इसी संरचना के तहत श्रीडूंगरगढ़ नगरीय क्षेत्र में कालूबास, बिग्गाबास, आड़सर बास, मोमासर बास एवं प्रताप बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ खंड क्षेत्र में धनेरू, इन्दपालसर, धर्मास, रीडी, सेरूणा, दुलचासर, सूडसर, सांवतसर, जाखासर एवं बापैऊ मंडल के चयनित गांवों में सम्मेलन होंगे।
इसी प्रकार मोमासर खंड अंतर्गत तोलियासर, मोमासर, लिखमादेसर, आड़सर, रामसरा, पुंदलसर, हेमासर, गुसांईसर बड़ा, पूनरासर एवं उदरासर मंडल के गांवों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर गांव-गांव और बस्ती-बस्ती बैठकों का दौर जारी है तथा मंडल व बस्ती स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया जा रहा है।
पूज्य संतों के सानिध्य में होने वाले इन सम्मेलनों को लेकर सर्व हिंदू समाज में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights