समाचार गढ़, 19 सितम्बर। सुजानगढ़ तहसील में आयोजित होने वाला विशाल सांडवा पशु मेला इस वर्ष 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होगा। आसोज सुदी 2 से 9 तक चलने वाले इस मेले को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस मेले में शेखावाटी, नागौरी, मारवाड़ी, जैसलमेरी और टोडीए जैसी बेहतरीन नस्लों के सैकड़ों घोड़े, भैंस, बछड़े और झोटे आते हैं। दूर-दूर से व्यापारी यहां से पशु खरीदते हैं और ले जाते हैं। इसके साथ ही दुधारू गाय-भैंस समेत लाखों पशु क्रय-विक्रय के लिए मेले में लाए जाते हैं। मेले में पशुओं के अलावा, कृषि औजारों और विभिन्न प्रकार के सामान की अस्थाई दुकानें भी लगती हैं। आसपास के जिलों और तहसीलों से हजारों व्यापारी इस मेले में पहुंचते हैं। श्रीडूंगरगढ़ अंचल से भी बड़ी संख्या में पशुपालक और किसान यहां आकर कृषि से संबंधित सामान खरीदते हैं। यह मेला पशुपालकों और व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहां वे उच्च गुणवत्ता वाले पशु और कृषि उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।
शनिवार 21 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांगतिथि:चतुर्थी, 18:18 तकनक्षत्र:भरणी, 24:38 तकयोग:व्याघात, 11:34 तकप्रथम करण:बावा, 07:42 तकद्वितिय करण:बालवा, 18:18 तकवार:शनिवार अतिरिक्त जानकारीसूर्योदय:06:25सूर्यास्त:18:27चन्द्रोदय:20:44चन्द्रास्त:09:45शक सम्वत:1946 क्रोधीअमान्ता महीना:भाद्रपदपूर्णिमांत:आश्विनसूर्य राशि:कन्याचन्द्र राशि:मेषपक्ष:कृष्ण अशुभ मुहूर्तगुलिक काल:06:25 − 07:56यमगण्ड:13:56 − 15:27दूर मुहूर्तम्:22:32 − 22:3422:34…