Nature Nature

संघे शक्ति कलोयुगे, राष्ट्र प्रथम, सेवा, समर्पण का भाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शताब्दी वर्ष पर हुआ पथ संचलन

Nature

संघे शक्ति कलोयुगे, राष्ट्र प्रथम, सेवा, समर्पण का भाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शताब्दी वर्ष पर हुआ पथ संचलन

समाचार गढ़, 2 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्र नवनिर्माण, सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर क्षेत्र के मोमासर खंड के रामसरा मंडल के अंतर्गत ग्राम बिग्गा में रामसरा मंडल के गांव कीतासर जैसलसर सातलेरा और बिग्गा के सैकड़ों स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक भव्य पथ संचलन ग्राम बिग्गा में आयोजित किया गया।
RSS के अनुशासित स्वयं सेवकों के द्वारा घोष की नाद पर भव्य पथ संचलन मुख्य बाजार बिग्गा से पुष्करणा मोहल्ला होते हुए टंकी बास मालाबास से बड़ाबास बिग्गा होते हुए और वापिस ओझा बास से भेरूजी मंदिर में पथ संचलन का समापन हुआ। भेरूजी मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन सत्संग का कार्यक्रम भी रखा गया। संघ के मोमासर खण्ड कार्यवाह ओम प्रकाश लखारा ने बताया कि अखण्ड भारत के निर्माण के पवित्र ध्येय और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ संघ ने सदैव मां भारती की सेवा तथा समाज कल्याण के लिए अविराम कार्य किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठनात्मक कौशल, निःस्वार्थ सेवा भाव और राष्ट्रनिष्ठा हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणादायी व अनुकरणीय है।
उपरोक्त संचलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्मी नारायण भादू , ओम प्रकाश लखारा, भेराराम डूडी , लक्ष्मी नारायण सेवग बिग्गा, सांवरमल तावणियां, जितेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद तावनियां, जगदीश प्रसाद जाखड़ सातलेरा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights