Nature Nature

सफाईकर्मियों का सम्मान, कस्बे में स्वच्छता के नायक बने प्रेरणा,  हंसी के साथ दिया स्वच्छता का संदेश, बच्चों ने दी जागरूकता की अनूठी प्रस्तुति

Nature

समाचार गढ़, 2 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में नगरपालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का समापन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक ताराचन्द सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा और इओ अविनोश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गई। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की सराहना करते हुए स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, जबकि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कस्बे के नागरिकों और सफाईकर्मियों को मिलकर कस्बे को स्वच्छ और आदर्श स्थान बनाने की प्रेरणा दी। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसांई ने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी की बात की। इस अवसर पर बीकानेर के कॉमेडियन मुकेश सोनी व आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को स्वच्छता का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया। कॉमेडियन मुकेश सोनी ने हास्य कविता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। सेसोमूं स्कूल के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किए, जबकि कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की बच्चियों ने कविता से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों और स्वच्छता प्रहरी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक लेखाधिकारी रविशंकर, कमल चांवरिया, पार्षद नानूराम कुचेरिया, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, भवानीशंकर तावणियां, रजनीकांत सारस्वत, श्यामसुंदर पारीक, गोपाल छापोला सहित पालिकाकर्मी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights