Nature Nature

विद्यालय में किया पौधा रोपण विद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राओं ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

Nature

समाचार गढ़, 6 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। अमावस्या के दिन क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सातलेरा में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत अमृत पर्यावरण महोत्सव एक पेड़ देश के नाम सघन वृक्षारोपण महाअभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत ग्राम पंचायत जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी और प्रिंसीपल नौरत मल सारस्वत के द्वारा की गई। कार्मिक मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों और विद्यालय स्टॉफ द्वारा विद्यालय में विभिन्न किस्म के 53 छायादार पौधे लगाए गए जिसमें, गुलमोहर, बकेरण, चुहेल पपड़ी,सहजन, सरेस,खेजड़ी,इकेसिया साना और टाली आदि सहित विभिन्न फूलों के पौधे लगाए गए।जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने समाचार-गढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि एक पेड़ देश के नाम अभियान में गाँव सातलेरा के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों यथा-श्मशान भूमि, आयुर्वेद औषधालय, आंगनबाड़ी ,गौशाला और मन्दिर परिसरों में इस महाअभियान में वर्षाऋतु में आगामी दिनों में ओर भी पौधरोपण किया जाएगा। आज इस पौधारोपण वृहद महाअभियान में विद्यालय के सुरेश कुमार, अमरचंद, लल्लू राम मीना, नुजल काजी, नीलम कँवर, पुष्पा, सुमम, वन्दना, अनुराधा और किशनगोपाल बीकानेरी सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ का अतुलनीय सहयोग रहा। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रत्येक पेड़ की सुरक्षा का करने सहित अधिक से अधिक और पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights