Nature Nature

स्व. धर्मचन्द पुगलिया की स्मृति में 30 दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का उद्घाटन कल रविवार को, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास खबर

Nature

समाचार-गढ़, 7 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास स्थित श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान (धोलिया नोहरा) में धर्मचन्द भीखमचन्द पुगलिया चेरिटबल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व. धर्मचन्दजी पुगलिया की स्मृति में निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया ने बताया कि इस तीस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में असाध्य रोगों का ईलाज निःशुल्क किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन रविवार, 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होगा। सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग शिविर लगाया जाएगा व सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्काउट गाइड एवं डीन-सामु. विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला डुकवाल, अध्यक्षता प्रबुद्ध चिंतक-साहित्यकार श्याम महर्षि, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता धनराज पुगलिया, समाजसेवी मदनलाल जोशी, एडवोकेट ललित मारू होंगे। संयोजन साहित्यकार रवि पुरोहित करेंगे। मंत्री मालचन्द सिंघी ने बताया कि महात्मा केवलनाथ प्राकृतिक चिकित्सालय, सीकर के संचालक वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक व सहयोगी रविप्रकाश पारीक के सान्निध्य में होने वाले 30 दिवसीय शिविर में अनेक प्रकार के रोगों का इलाज किया जाएगा। जैसे कब्ज, गैस, सिर-दर्द, अनिंद्रा, गर्दन दर्द, कंधों का दर्द, पीठ का दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, समस्त जोड़ों का दर्द, साइटिका, बार-बार होने वाले खिंचाव, गठिया-बाय, मधुमेह, मोटापा, अनियमित मासिक धर्म, श्वेत प्रदर, बांझपन (निःसंतानता) आदि का उपचार यौगिक क्रियाओं प्राणायाम, आसन, कसरत, प्राकृतिक चिकित्सा (मिट्टी, जल, धूप, वायु, उपवास), यौगिक मालिश एवं आहार सुधार द्वारा किया जाएगा। योगाभ्यास योगाचार्य योग शिक्षक ओमप्रकाश कालवा व सहयोगी योग शिक्षक नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित द्वारा करवाया जायेगा।

  • Related Posts

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights